Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में 12 हजार से ज्यादा पदों पर निकलेगी भर्ती, राज्य सरकार ने की घोषणा, जानें कब से शुरू होगी प्रक्रिया
Odisha Police Recruitment : ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक रिक्त पदों को जल्द भरेगी।
- राज्य सरकार पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक रिक्त पदों को जल्द भरेगी।
- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की।
- राज्य में 20 नये साइबर पुलिस थाने बनाए जाएंगे।
भुवनेश्वर। Odisha Police Recruitment : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक रिक्त पदों को जल्द भरेगी। माझी ने यह घोषणा दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को की, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन की मेजबानी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि शाह के साथ बैठक में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएनए) को राज्य में लागू करने पर चर्चा हुई।
12 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती
उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने शाह को बताया कि इस खतरे से निपटने के लिए राज्य में 20 नये साइबर पुलिस थाने बनाए जाएंगे और सभी थाने में क्राइम सीन अधिकारी का पद सृजित किया जाएगा। माझी ने बताया कि गृह मंत्री ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गृह विभाग में रिक्त 12,000 पदों को जल्द ही भरेगी जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
पदों का विवरण
मुख्यमंत्री के अनुसार, इनमें से 3,003 पद ओडिशा स्पेशल स्ट्राइकिंग बल (ओएसएसएफ) में, 3,000 पद ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) में, 2,000 यातायात कर्मी, 5,000 होम गार्ड, 267 लोक अभियोजन निदेशालय में और 254 पद राज्य फॉरेंसिक विज्ञान विभाग में भरे जाएंगे।
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब विपक्ष पिछले साल जून में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खिलाफ बढते अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर है। उसका आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। दिल्ली में हुए निवेशक सम्मेलन में राज्य सरकार ने 13 सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए और 1.03 लाख करोङ रुपये के 15 निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं, जिससे 95,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राज्य सरकार ने घोषणा की है कि पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसकी विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट और स्थानीय समाचारों में जल्द जारी की जाएगी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: More than 12 thousand posts will be recruited in the police department, the state government announced
यूथ कॉर्नर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm