भारतीय नौसेना करेगा कई पदों पर भर्ती,योग्यता 12वीं पास, सैलरी-96 हजार तक

Ads

भारतीय नौसेना करेगा कई पदों पर भर्ती,योग्यता 12वीं पास, सैलरी-96 हजार तक

  •  
  • Publish Date - November 2, 2018 / 11:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने 12वीं पास अविवाहित युवाओं के लिए ‘कैडेट एंट्री स्कीम’ के तहत जुलाई 2019 से शुरू होने वाले बैच के लिए आवेदन मांगे हैं फिलहाल अभी पदों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ में 12वीं पास होना अावश्यक है। साथ ही उसके 12वीं में अंक भी 70 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए।  इसके साथ ही उम्मीदवार के अंग्रेजी में भी 50 या उससे अधिक नंबर होने चाहिए। वहीं इस पद पर केवल वही युवक आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE (Main 2018) की परीक्षा दी हो। जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

जो उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं उन्हें बता दे कोई आवेदन फीस नहीं है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो जाएगी उम्मीदवार 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को 83448 से 96204 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन  SSB इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश के किसी भी शहर में हो सकती है।

 

वेब डेस्क, IBC24