UP Ganna Supervisor Vacancy 2026: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये लेकिन सैलरी मिलेगी 81,000, जानें कब तक और कैसे करें अप्लाई?

Ads

UP Ganna Supervisor Vacancy 2026: UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ के माध्यम से 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 03:48 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 04:47 PM IST

(UP Ganna Supervisor Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 1182 पदों पर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
  • 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
  • भर्ती में आवेदन के लिए PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है।

लखनऊ: UP Ganna Supervisor Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर आया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक (UP Ganna Supervisor Vacancy 2026) के 1182 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET परीक्षा में भाग लिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए (UP Ganna Supervisor Vacancy 2026) उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (एग्रीकल्चर) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ DOEACC या NIELIT का CCC कम्प्यूटर प्रमाणपत्र भी जरूरी है।

PET 2025 के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए PET 2025 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। आयोग सबसे पहले PET 2025 के अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों के लिए PET के साथ मुख्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना भी महत्वपूर्ण होगा।

मुख्य परीक्षा और मिलने वाला वेतन

मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। सभी प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय के भीतर देना होगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकार की ओर से लागू अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये रखा गया है। इसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सभी श्रेणियों के अभ्यर्थी शामिल हैं। कम आवेदन शुल्क होने के कारण अधिक से अधिक उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती (UP Ganna Supervisor Vacancy 2026) के लिंक पर क्लिक करें। अब PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। इसके बाद CCC प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इन्हें भी पढ़ें:

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास बीएससी (एग्रीकल्चर) की डिग्री और CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

PET 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, फिर लिखित परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।