तेलंगाना: Professor and assistant Professor सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरसअल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानि NIT Warangal में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के पद पर बंपर भर्ती निकली है।
Professor and assistant Professor जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 99 पदों पर होनी है, जिसके लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। साथ ही रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 17 मार्च, 2022 तक का समय दिया गया है।