पुलिस विभाग करेगा 56,635 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

पुलिस विभाग करेगा 56,635 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

पुलिस विभाग करेगा 56,635 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 02:41 pm IST
Published Date: October 19, 2018 11:12 am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभागन कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर और फायरमैन के खाली  56,635 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। पुलिस विभाग कॉस्टेबल के 51216 पद, 3668 जेल वार्डर और 1669 फायरमैन के पदों पर भर्ती करेगा। पदों की लिए आयु सीमा 20 से 22 साल की होनी चाहिए।

मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वेतन 21,700 से 69,100 रुपये दी जाएगी। इस नई भर्ती में पहले की परीक्षाओं मे योग्य उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। ऐसा फायदा उनको मिलेगा जिन्होंने पिछली भर्ती के दौरान भाग लिया था और वह योग्य उम्मीदवार थे।

आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा । जल्द ही भर्ती संबंधित जानकारी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जारी कर दी जाएगी।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में