नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं, जिसके माध्यम से ईस्टर्न रेलवे कई में कई उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। भर्ती में 2907 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और भर्ती के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पढ़ें- जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, कार सवार को जमकर पीटा
आवेदन के लिए शैक्षणित योग्यता के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। भर्ती में फिटर, कारपेंटर, वेल्डर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रिशियन आदि (अप्रेंटिस) पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
पढ़ें- संबित पात्रा ये क्या बोल गए… रमन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री… सुनिए
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। जनरल उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन फीस है। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। पे-स्केल- उम्मीदवारों को काम के आधार पर स्टाइपेंड किया जाएगा।
वेब डेस्क, IBC24