जयपुर: RBSE 10th 12th Date Sheet 2023 राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल आयोजित की जाएंगी। जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेंगी।
Read More: छत्तीसगढ़: सभी मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी के समय में बदलाव, अब सुबह 9 से शाम 5 बजे खुलेगी OPD
RBSE 10th 12th Date Sheet 2023 बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षााएं 100 फीसदी सिलेबस के साथ होंगी और बोर्ड पिछले साल के एग्जाम पैटर्न को नहीं अपनाएगा। इससे पहले कोरोना काल में ओपन बुक सिस्टम से परीक्षाएं आयोजित की गई थी।
Read More: प्रदेश में नरम हुए ठंड के तेवर, रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, जानिए- आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
इस वर्ष 6 हजार 81 परीक्षा केंद्र संपूर्ण राज्य में बनाए गए हैं। इनमें 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था होगी।
Read More: राखी सावंत की शादी को लेकर पूरा परिवार है टेंशन में, जानिए क्या है वजह? ड्रामा क्वीन के भाई ने कही ये बड़ी बात
RBSE 10th Date Sheet 2023 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट-
-
गुरुवार 16 मार्च -अंग्रेजी
-
मंगलवार 21 मार्च- हिन्दी
-
शनिवार 25 मार्च- सामाजिक विज्ञान
-
बुधवार 29 मार्च -विज्ञान
-
सोमवार 03 अप्रैल- गणित
-
शनिवार 8 अप्रैल तृतीय भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र)-प्रवेशिका परीक्षा
-
मंगलवार 11 अप्रैल – व्यावसायिक विषयों एवं संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा
Read MorE: छत्तीसगढ़: बर्खास्त किए गए 3 सहायक शिक्षक, अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
RBSE 12th Date Sheet 2023 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
-
गुरुवार 09 मार्च – मनोविज्ञान
-
शुक्रवार 10 मार्च- लोकप्रशासन
-
शनिवार 11 मार्च- पर्यावरण विज्ञान
-
सोमवार 13 मार्च- शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा होगी
-
मंगलवार 14 मार्च- संगीत विषयों की परीक्षा होगी
-
बुधवार 15 मार्च- समाज शास्त्र
-
शुक्रवार 17 मार्च- संस्कृत साहित्य/संस्कृतवाड्मयः
-
सोमवार 20 मार्च- भूगोल/ लेखाशास्त्र/भौतिकविज्ञान
-
बुधवार 22 मार्च- अंग्रेजी अनिवार्य
-
शुक्रवार 24 मार्च- हिन्दी अनिवार्य
-
सोमवार 27 मार्च- इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/ कृषिरसायनविज्ञान/रसायनविज्ञान
-
मंगलवार 28 मार्च- अंग्रेजी साहित्य /टंकणलिपि (हिन्दी)
-
शुक्रवार 31 मार्च- गणित
-
शनिवार 01 अप्रैल- अर्थशास्त्र/शीघ्रलिपि-हिन्दी-अंग्रेजी/कृषि जीवविज्ञान/जीवविज्ञान की परीक्षा होगी
-
सोमवार 03 अप्रैल- कम्प्यूटर विज्ञान, इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेसॉ
-
बुधवार 05 अप्रैल- दर्शनशास्त्र/सामान्य विज्ञान
-
गुरुवार 06 अप्रैल- राजनीतिविज्ञान/भूविज्ञान/कृषिविज्ञान
-
शनिवार 08 अप्रैल- गृहविज्ञान विषय
-
सोमवार 10 अप्रैल- हिन्दी साहित्य, उर्दूसाहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृतभाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी)
-
मंगलवार 11 अप्रैल- चित्रकला
-
बुधवार 12 अप्रैल- व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठउपाध्याय विषयों की परीक्षा