Re-NEET UG Results Date: छात्रों के लिए आया बड़ा अपडेट! इस तारीख तक आ सकता है Re-NEET UG रिजल्ट, लेकिन नया मेडिकल सत्र नहीं होगा लेट!

Ads

Re-NEET UG Results Date: नीट री-एग्जाम 2026 के परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 20 जुलाी तक घोषित किया जा सकता है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद MBBS एडमिशन प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 05:30 PM IST

(Re-NEET UG Results Date/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Re-NEET UG 2026 रिजल्ट 20 जुलाई तक संभावित
  • NTA रिजल्ट तैयार करने में तेजी से जुटा
  • करीब 10,000 आपत्तियों की जांच जारी

नई दिल्ली: Re-NEET UG Results Date: Re-NEET UG 2026 का इंतजार कर रहे लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नही हुई है। लेकिन अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि MBBS का नया शैक्षणिक सत्र तय समय पर ही शुरू किया जाएगा।

दोबारा परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया

इस साल NEET UG परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 जून को री-एग्जाम कराया गया। अब NTA तेजी से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहा है। इसके साथ ही प्रोविजनल आंसर-की पर छात्रों की ओर से आई लगभग 10,000 आपत्तियों की भी जांच की जा रही है। सभी आपत्तियों को दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर परखा जा रहा है।

फाइनल आंसर-की के बाद जारी होगा रिजल्ट

एजेंसी हर सही आपत्ति को शामिल कर फाइनल आंसर-की तैयार करेगी। इसी के आधार पर अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया जा रहा है ताकि समय पर परिणाम जारी किया जा सके और छात्रों का एडमिशन प्रोसेस प्रभावित न हो।

रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिल के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा कराई जाएगी। जबकि राज्य कोटे की प्रक्रिया संबंधित राज्य सरकारें संभालेंगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और उनकी रैंक, श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट कब तक आ सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक जारी होने की संभावना है।

क्या NTA ने रिजल्ट की फाइनल डेट घोषित की है?

नहीं, अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

NEET री-एग्जाम क्यों हुआ था?

पेपर लीक के आरोपों के चलते मूल परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

रिजल्ट के बाद क्या प्रक्रिया होगी?

रिजल्ट के बाद MBBS, BDS आदि कोर्सों के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।