Tesla vs BYD EV: EV मार्केट में कौन है असली किंग? Tesla या BYD… ताजा आंकड़े खोल देंगे बड़ा राज, जानिए कौन है आगे
Tesla vs BYD EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में टेस्ला और BYD के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक कभी Tesla आगे तो कभी BYD बढ़ता बना रहा है। ग्लोबल EV बिक्री में दोनों कंपनियों की टक्कर जारी है और अलग-अलग तिमाहियों में नेतृत्व बदलता दिख रहा है।
(Tesla vs BYD EV/ Image Credit: AI-generated)
- BYD ने EV बिक्री में टेस्ला को पीछे छोड़ा।
- दूसरी तिमाही में 5.57 लाख गाड़ियां बेचीं।
- टेस्ला की बिक्री करीब 3.96 लाख यूनिट रही।
नई दिल्ली: Tesla vs BYD EV: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब EV की तरफ रूख कर रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार काफी तेजी से विस्तार कर रहा है और इसमें Tesla और BYD जैसी कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
BYD ने टेस्ला को पछाड़ा (BYD Overtakes Tesla)
2026 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, चीन की कंपनी BYD ने बिक्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक BYD ने लगभग 5,57,090 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं जबकि टेस्ला की बिक्री करीब 3,96,500 यूनिट रही। दोनों कंपनियों के बीच लगभग 1.6 लाख वाहनों का अंतर देखा गया। जो BYD की बढ़त को साफ दिखाता है।
ग्लोबल मार्केट में BYD की पकड़ मजबूत (BYD Strengthens)
BYD ने सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत की है। कंपनी ने यूरोप, साउथ-ईस्ट एशिया और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में अपनी बिक्री बढ़ाई है। अब कंपनी की कुल बिक्री का करीब 43% हिस्सा विदेशी बाजारों से आ रहा है। जो उसकी वैश्विक रणनीति की सफलता को दर्शाता है।
टेस्ला और BYD की बदलती रेस (Shifting Race Between Tesla and BYD)
हालांकि शुरुआत में टेस्ला ने बढ़त बनाई थी लेकिन BYD ने अपनी रणनीति बदलकर तेजी से वापसी की है। चीन में टैक्स छूट खत्म होने के बाद शुरुआती समय में BYD की बिक्री थोड़ी धीमी हुई थी। लेकिन बाद में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर ध्यान दिया और फिर से नंबर-1 की स्थिति हासिल कर ली। इससे EV मार्केट में प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Samsung Galaxy Jump 5 Launch: Samsung ने फिर मचाया तहलका! 5,000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला फोन देख उड़ जाएंगे होश
- MP BJP President Hemant Khandelwal: BJP प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे, CM मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- उन्होंने संगठन को मजबूत बनाया
- Gwalior Crime News : दोस्त की पत्नी को लेकर भागा बड़ा भाई, बदले में छोटे भाई को चुकानी पड़ी कीमत! बंधक बनाकर किया खौफनाक कांड

Facebook


