एसबीआई करेगा स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स की भर्ती, सैलरी-31 से 60 हजार

Ads

एसबीआई करेगा स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स की भर्ती, सैलरी-31 से 60 हजार

  •  
  • Publish Date - October 31, 2018 / 11:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नई दिल्ली। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के खाली पड़े 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 31705-51490 या 50030 से 59170 रुपये पे-स्केल दी जाएगी. साथ ही इन पदों में ट्रांसलेटर्स, सेक्टर क्रेडिट स्पेशलिस्ट, सेक्टर रिस्क स्पेशलिस्ट आदि पद शामिल है। साथ ही एक उम्मीदवार एक ही पद के लिए अप्लाई कर सकता है।

उम्मीदवारों के लिए योग्यता हर पद के अनुसार तय की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को मैनेजमेंट स्टडीज में एमए किया होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आयु सीमा 25 साल से 35 साल रखी गई है।

भर्ती में जनरल-ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। 22 नवंबर आवेदन की अंतिम तारीख है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24