SEBI करेगा 120 अफसरों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन
SEBI करेगा 120 अफसरों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सेबी करीब 120 अधिकारियों की भर्ती करने वाला है। वर्तमान में सेबी में करीब 800 कर्मचारी हैं जिनमें डेप्युटेशन और ठेके पर हायर किए गए दोनों कर्मचारी शामिल हैं। आपको बतादें सेबी कैपिटल मार्केट की निगरानी करने वाली संस्था है।
पदों की संख्या-120
जनरल स्ट्रीम-84
लीगल-18
इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी-8
सिविल इंजिनियरिंग और इलेक्ट्रिक इंजिनियरिंग-5-5
शैक्षणिक योग्यता में मास्टर डिग्री या लॉ में बैचलर डिग्री या इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री या चार्टर्ड अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रटरी या चार्टर्ड फाइनैंशल ऐनालिस्ट या कॉस्ट ऐंड वर्क अकाउंट होना अनिवार्य है। आयु सीमा: 31 अगस्त, 2018 को 30 साल से ज्यादा उम्र न हो। भर्ती के लिए सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) एक लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा जिसके बाद इंटरव्यू होगा।
लीगल-लॉ में बैचलर डिग्री
इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी-इंजिनियरिंग में ग्रैजुएट (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन, इनफर्मेशन टेक्नॉलजी, कंप्यूटर साइंस या मास्टर इन कंप्यूटर ऐप्लिकेशन या कंप्यूटर्स/इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी में पोस्ट ग्रैजुएशन (कम से कम 2 साल की अवधि) के साथ किसी भी डिसिप्लिन में ग्रैजुएट
इंजिनियरिंग (सिविल)-सिविल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री
इंजिनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)-इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री
जनरल और नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 850 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


