अभ्यर्थियों की मांग नए सत्र से पहले हो 14 हजार नियमित शिक्षकों की भर्ती, शिक्षामंत्री ने दिया ये जवाब…देखिए

अभ्यर्थियों की मांग नए सत्र से पहले हो 14 हजार नियमित शिक्षकों की भर्ती, शिक्षामंत्री ने दिया ये जवाब...देखिए

अभ्यर्थियों की मांग नए सत्र से पहले हो 14 हजार नियमित शिक्षकों की भर्ती, शिक्षामंत्री ने दिया ये जवाब…देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 13, 2020 3:02 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 हजार से ज्यादा नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। इसके कारण हजारों अभ्यार्थी परेशान हैं। वही अब कोरोना लॉक़डाउन के चलते भर्ती प्रक्रिया में देर होने की संभावना और बढ़ गई है। इतना ही नहीं भर्ती के बाद चौदह हजार शिक्षकों को वेतन देना सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

ये भी पढ़ें:नहीं होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं, इस आधार पर छात्रों को दि…

इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार एक साथ भर्ती करने की बजाय बारी-बारी से भर्ती करेगी। हालांकि शिक्षक भर्ती परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अभ्यार्थियों का कहना हैं कि पिछले छह माह से सत्यापन की प्रक्रिया कछुआ चाल से चल रही है।

ये भी पढ़ें: Whatsapp में एक छोटी सी गलती और आपका पर्सनल डेटा हो सकता है लीक.. …

अभ्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि नया स्कूल शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। वही शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन सामान्य होने के बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: महीने के अंत में हो सकती हैं शेष बोर्ड परीक्षाएं, माध्यमिक शिक्षा म…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com