Bank Of Baroda Jobs: ग्रेजुएट पास के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर नौकरी! 2400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत 2,482 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और 7 सितंबर 2026 आखिरी तारीख तय की गई है।
(Bank Of Baroda Jobs/ Image Credit: AI-generated)
- 2,482 LBO पदों पर भर्ती
- 7 सितंबर 2026 तक आवेदन
- ग्रेजुएशन होना जरूरी
नई दिल्ली: Bank Of Baroda Jobs: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर(LBO) भर्ती 2026 (Bank Of Baroda Jobs) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे। भर्ती देश के 20 राज्यों में की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार (Bank Of Baroda Jobs) की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास RBI की सूची वाले शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में अधिकारी के तौर पर कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। क्लर्क के रूप में किया गया अनुभव मान्य नहीं होगा।
स्थानीय भाषा की जानकारी जरूरी
यह भर्ती लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए है, इसलिए उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवार को संबंधित भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपनी पात्रता और संबंधित राज्य की भाषा से जुड़े नियमों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
आवेदन शुल्क और तरीका
सामान्य,ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क देना होगा। पेमेंट गेटवे का अतिरिक्त चार्ज भी लागू हो सकता है। आवेदन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर करियर सेक्शन में LBO भर्ती लिंक खोलना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करें।
परीक्षा से होगा चयन
LBO पदों पर उम्मीदवारों (Bank Of Baroda Jobs) का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा का टेस्ट भी लिया जा सकता है। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Post Office MIS Scheme: हर महीने आपके खाते में 5,001 रुपये! Post Office की इस स्कीम में छिपा है गजब का फायदा, क्या आप भी ले सकते हैं लाभ?
- Chhattisgarh Women Rakhi Gift: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिला ‘राखी गिफ्ट’.. साय सरकार ने बैंक खातों में डाले इतने हजार रुपये, अब मजबूत होगी रिश्तों की डोर
- BPSC Students Protest Update: प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मिला किसानों का साथ, फिर जमकर चले पत्थर, पुलिस ने भी की जवाबी कार्रवाई

Facebook


