लोक सेवा आयोग में निकली 7000 से अधिक पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, 75000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी
लोक सेवा आयोग में निकली 7000 से अधिक पदों पर भर्ती! TNPSC Vacancy 2022: Bumper Recruitment For 10th Pass Youth in TNPSC
नई दिल्ली: TNPSC Vacancy 2022 सिविल सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल तमिलनाडु लोक सेवा आयोग यानि TNPSC में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। ये भर्ती संयुक्त सिविल सेवा भर्ती परीक्षा (ग्रुप- 4) के लिए की जा रही है।
<<*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>
TNPSC Vacancy 2022 तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 7138 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष होना चाहिए। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 28 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: ग्राम प्रशासनिक अधिकारी
रिक्त पदों की संख्या: 274
सैलरी: 19500-71900
पदनाम: जूनियर असिस्टेंट
रिक्त पदों की संख्या: 3678
सैलरी: 19500-71900
पदनाम: बिल कलेक्टर ग्रेड 1
रिक्त पदों की संख्या: 50
सैलरी: 19500-71900
पदनाम: टायपिस्ट
रिक्त पदों की संख्या: 2108
सैलरी: 19500-71900
पदनाम: स्टेनो टायपिस्ट
रिक्त पदों की संख्या: 1024
सैलरी: 20600-75900
पदनाम: स्टोर किपर
रिक्त पदों की संख्या: 01
सैलरी: 18500-68000
Read More: अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल BJP में होंगे शामिल? CM योगी से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
- इस भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम सामान्य योग्यता एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष होना चाहिए।
- कनिष्ठ सहायक पद के लिए, आवेदक को एचएससी यानी कक्षा 12वीं की सार्वजनिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार टीएन पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
- पंजीकरण / लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करने और उत्पन्न करने के लिए ‘नए उपयोगकर्ता’ पर क्लिक करें।
- होम पेज पर लौटें और ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें और इसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।
Read More: जहां भी हो खोज निकालें 20 रुपये का ये नोट, बदले में मिलेंगे 3 लाख रुपये, जानिए डिटेल

Facebook


