UPSC CAPF Vacancy 2026: अफसर बनने का शानदार मौका, UPSC ने निकाली है इतनी पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं आवेदन

Ads

पुलिस विभाग में अफसर बनने का शानदार मौका, UPSC ने निकाली है इतनी पदों पर भर्ती, UPSC CAPF Vacancy 2026 Notification, Qualification Details

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 07:39 PM IST
HIGHLIGHTS
  • 349 पदों पर असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026।
  • चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, PET और इंटरव्यू शामिल।

नई दिल्ली। UPSC CAPF Vacancy 2026 Notification अधिकारी स्तर की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च निर्धारित की गई है।

जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट की इस वैकेंसी के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सबसे ज्यादा पद बीएसएफ और सीआरपीएफ में हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया को शामिल किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो, कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। फाइनल-ईयर के स्टूडेंट्स को प्रोविजनली अप्लाई करने की इजाजत है हालांकि, उन्हें तय समय पर, आमतौर पर इंटरव्यू स्टेज से पहले, ग्रेजुएशन का प्रूफ दिखाना होगा।

पीएससी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 की डिटेल्स

भर्ती आयोग संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पद सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (CAPF AC)
वैकेंसी 349
ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in
विज्ञापन संख्या 08/2026-CAPF
आवेदन की शुरुआत 20 फरवरी 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 12 मार्च 2026
आयुसीमा 20-25 वर्ष तक
हाइट राउंड ऑफ समाप्त। पुरुषों की हाइट 165 सेमी, सीना 81 सेमी और वजन 50 केजी, महिलाओ की हाइट 157 सेमी औप वजन 46 केजी
दौड़ पुरुषों को 16 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी करनी होगी। 800 मीटर की रेस 3 मिनट 45 सेकेंड, 3.5 मीटर का लॉन्ग जंप, 4.5 मीटर की दूरी तक 7.26 केजी को शॉटपुट फेंकना होगा। महिलाओं को 18 सेकेंड में 100 मीटर की रेस, 800 मीटर की रेस 4 मिनट 45 सेकेंड, 3 मीटर की लॉन्ग जंप लगानी होगी।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
आवेदन करने का लिंक UPSC CAPF AC Vacancy 2026 Apply Online
आवेदन शुल्क एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस में छूट, बाकि उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
परीक्षा तिथि रिटन एग्जाम 19 जुलाई 2026 को होगा।

UPSC CAPF 2026 Vacancy Detail

BSF 108
CRPF 106
ITBP 12
SSB 53
CISF 70

ऐसे कर सकते हैं आवेदन?

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • अगर आप यूपीएससी पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो पहले OTR का प्रोसेस पूरा करें।
  • इसके बाद आपका एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।
  • इसकी मदद से पोर्टल पर फिर से लॉगइन करें।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन वाले सेक्शन में आपको असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का लिंक नजर आएगा।
  • इस दौरान आपसे जो-जो जानकारी मांगी जाती है वो ध्यानपूर्वक भर दें।
  • सभी डिटेल्स आपके सर्टिफिकेट्स के मुताबिक ही होनी चाहिए।
  • अब अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगिरी के मुचताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को ऑनलाइन फाइनली सब्मिट कर दें।

इन्हे भी पढ़ें:-

UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन बलों में नियुक्ति होगी?

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर होगी।

चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और साक्षात्कार शामिल हैं।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।