Dhanbad ED Raid Today: कोयला माफिया के ठिकानों पर मिला कुबेर का खजाना, 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, मिले इतने कैश....देखकर फटी रह जाएगी आंखें /image: Social Media
धनबाद। Dhanbad ED Raid Today: झारखंड के धनबाद में ईडी ने अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की है। अवैध कोयला खनन, तस्करी, रंगदारी और लेवी वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने एक साथ 31 ठिकानों पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान ईडी ने करीब 160 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया है, जबकि 1.02 करोड़ रुपए की कैश जब्त की है। साथ ही 200 से ज्यादा अचल संपत्तियों, बैंक दस्तावेज ED ने कब्ज में लिए है।
मिली जानकरी के अनुसार, ED ने 28 जुलाई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ये रेड कार्रवाई की है। धनबाद के कोयला कारोबारी अनिल गोयल, एलबी सिंह और कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड कार्रवाई की गई है।
Dhanbad ED Raid Today ईडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एलबी सिंह के ठिकानों से तलाशी के दौरान करीब 160 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया है, जबकि 1.02 करोड़ रुपए की कैश जब्त की है। साथ ही 200 से ज्यादा अचल संपत्तियों, बैंक दस्तावेज ED ने कब्ज में लिए है।
▶️झारखंड : धनबाद में कोयला माफिया पर ED का बड़ा शिकंजा कसा गया। 25 ठिकानों पर रेड पड़ी, जिसमें 100 करोड़ से अधिक का खुलासा सामने आया है। ED की 25 अलग-अलग टीमों ने बीते दिन कोयला माफिया एलबी सिंह और उनके सहयोगियों से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अब तक की जांच में ED को… pic.twitter.com/OX3g1issdF
— IBC24 News (@IBC24News) July 30, 2026
Dhanbad ED Raid Today एजेंसी को संदेह है कि इन संपत्तियों का अधिग्रहण अपराध से अर्जित धन से किया गया। यह जांच झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकी और आरोपपत्रों पर आधारित है। इन मामलों में आरोप है कि धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन, चोरी के कोयले की तस्करी तथा कोयले की लोडिंग के नाम पर रंगदारी और अवैध लेवी वसूली की जाती थी।
गौरतलब हो कि इससे पहले मामले में नवंबर 2025 में भी ईडी ने अनिल गोयल, एलबी सिंह और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
ये भी पढ़ें