(Ramayana Trailer Out/ Image Credit: Screengrab)
मुंबई: Ramayana Trailer Out: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर रिलीज (Ramayana Trailer Out) हो गया है। गुरुवार सुबह ब्रह्म मुहुर्त में करीब 4:15 बजे इस ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों के लिए जारी किया गया। करीब 4 हजार करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म की पहली झलक देखने के बाद फैंस इसकी भव्यता और शानदार प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में फिल्म के दमदार विजुअल्स और शानदार संगीत ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
‘रामायण’ का ट्रेलर बेहतरीन (Ramayana Trailer Out) विजुअल इफेक्ट्स और प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ एक अलग अनुभव देता है। महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म में कई अहम किरदारों की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर देखकर साफ नजर आता है कि मेकर्स ने कहानी की भव्यता और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए काम किया है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब भी इस झलक में मिलता दिखाई दे रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण किरदार से होती है जिसमें उनका शक्तिशाली अंदाज देखने को मिलता है। रावण के लुक को काफी संतुलित और प्रभावशाली रखा गया है। इसके बाद रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आते हैं जहां उनका शांत और गंभीर रूप दिखाई देता है। वहीं साई पल्लवी ने सीता के किरदार में अपनी सादगी और भावनाओं से प्रभावित किया है। लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता की झलक भी खास रही।
फिल्म के संगीत को एआर रहमान और हान्स जिमर ने तैयार किया है जो कहानी के भावनात्मक पहलुओं को और मजबूत बनाता है। मेकर्स ने दर्शकों की धार्मिक भावनाओं और रामायण की गरिमा को ध्यान में रखते हुए फिल्म तैयार करने की कोशिश की है। ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों (Ramayana Trailer Out) में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।