2026 Toyota Fortuner: Toyota ने बदल दिया Fortuner का रूप! पहली बार देखिए 2026 मॉडल का जबरदस्त स्टाइल और मस्कुलर लुक

2026 Toyota Fortuner: 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर के स्पाई फोटो सामने आए हैं, जिसमें टेस्ट म्यूल पूरी तरह कैमोफ्लाज में है। नई फॉर्च्यूनर लेटेस्ट हल्के IMV लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकती है। इसके डिजाइन और स्ट्रक्चर में अपग्रेड्स किए जाने की संभावना है, जिससे SUV और ज्यादा मस्कुलर और मजबूत दिखेगी।

2026 Toyota Fortuner: Toyota ने बदल दिया Fortuner का रूप! पहली बार देखिए 2026 मॉडल का जबरदस्त स्टाइल और मस्कुलर लुक

(2026 Toyota Fortuner/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: February 23, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: February 23, 2026 12:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2026 फॉर्च्यूनर ग्लोबल में मिड-2026, भारत में साल के अंत तक
  • अपग्रेडेड IMV लैडर-फ्रेम पर बेस्ड होगी
  • भारत में शुरुआत में डीजल और पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड/इलेक्ट्रिक बाद में

नई दिल्ली: 2026 Toyota Fortuner: SUV सेगमेंट में बड़ी हलचल होने वाली है, क्योंकि जल्द ही टोयोटा की नई 2026 फॉर्च्यूनर मार्केट में दस्तक दे सकती है। कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट साझा नहीं की है। इस बीच, अपकमिंग SUV के कुछ स्पाई फोटो सामने आए हैं। ये फोटो Kaooat Kusonsong और Rushalen ने थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान शेयर किए। तस्वीरों में टेस्ट म्यूल पूरी तरह कैमोफ्लाज में ढंका हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे SUV का मस्कुलर और चौड़ा लुक साफ झलक रहा है।

IMV लैडर-फ्रेम और पावरट्रेन विकल्प (IMV Ladder-Frame)

नई फॉर्च्यूनर लेटेस्ट हल्क्स के अपग्रेडेड IMV लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकती है। ग्लोबल लेवल पर हालक्स में डीजल, पेट्रोल, 48V माइल्ड-हाइब्रिड, पूरी तरह इलेक्ट्रिक (BEV) और हाइड्रोजन फ्यूल-सेल वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। फॉर्च्यूनर के लिए भी कंपनी इसी मल्टी-पाथ पावरट्रेन स्ट्रैटेजी को अपना सकती है। हालांकि, भारत में शुरुआत में ट्रेडिशनल 2.8-लीटर डीजल और 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन ही उपलब्ध हो सकता है। माइल्ड-हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वेरिएंट बाद में लॉन्च किए जा सकते हैं।

डिजाइन और फ्रंट फेसिया (Design and Front Facia)

स्पाई फोटो से पता चलता है कि नई फॉर्च्यूनर का रियर प्रोफाइल ज्यादा स्क्वेर्ड और अपराइट होगा। रियर में नया टेललैम्प डिजाइन और रीडिजाइन्ड बंपर नजर आएगा। SUV का फ्रंट फेसिया टोयोटा के लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज के अनुसार होगा, जिसमें स्लिम हेडलैम्प्स और अग्रेसिव ग्रिल मिल सकती है। ओवरऑल बॉडी चौड़ी और मस्कुलर होगी, जो फॉर्च्यूनर की पहचान को और मजबूत बनाएगी।

इंटीरियर और नई टेक्नोलॉजी (Interior and New Technology)

नई फॉर्च्यूनर में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिल सकता है। इसके अलावा टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, OTA सॉफ्टवेयर अपडेट और ADAS फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। SUV की ग्लोबल मार्केट में मिड-2026 तक एंट्री हो सकती है, जबकि भारत में यह साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।