EV Charging Rules: क्या आप भी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को करते हो 100% चार्ज? क्या कहते है एक्सपर्ट, नियम जानकर आपको भी लगेगा जोर का झटका
EV Charging Rules: क्या EV को 100 प्रतिशत तक चार्ज करना सही है। इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि, EV को 80% तक ही चार्ज करना चाहिए।
EV Charging Rules/Image Credit: IBC24.in
- क्या EV को 100 प्रतिशत तक चार्ज करना सही है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि, EV को 80% तक ही चार्ज करना चाहिए।
- ऐसा करने से बैटरी की सेहत बेहतर रहती है और लंबे समय में फायदा मिलता है।
EV Charging Rules: नई दिल्ली: भारत में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा हैं। आज के समय में लोग पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों से हटकर इलेक्ट्रिक बाइक और कार की ओर रुख कर रहे हैं। लोग बेझिझक होकर EV खरीद रहे हैं। EV की बढ़ती डिमांड के बीच एक बड़ा सवाल भी सबके सामने आया है और वो है कि, क्या EV को 100 प्रतिशत तक चार्ज करना सही है (EV Charging Rules)। इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि, EV को 80% तक ही चार्ज करना चाहिए। ऐसा करने से बैटरी की सेहत बेहतर रहती है और लंबे समय में फायदा मिलता है।
80% चार्जिंग क्यों है जरुरी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब जो मॉर्डन इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में आ रहे हैं उनमे बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम यानी BMS लगा होता है। यह सिस्टम बैटरी को सुरक्षित और बैलेंस तरीके से काम करने में मदद करता है। अगर ऐसे में बैटरी को हर बार 100% तक चार्ज किया जाए तो उसकी उम्र कम हो सकती है। 80% तक चर्च करने से बैटरी पर दबाव कम होता है और ज्यादा चार्ज लेवल पर बैटरी के अंदर रुकावट बढ़ जाती है, जिससे उसे पूरा भरने में ज्यादा समय लगता है। यही कारण है कि 80% से 100% तक चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है। (EV Charging Rules) अगर बार-बार 100% तक चार्ज किया जाए, तो बैटरी जल्दी कमजोर हो सकती है।
बढ़ती है बैटरी की उम्र
EV Charging Rules: बताया जाता है कि, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बहुत महंगी होती है और अगर बैटरी ख़राब हो जाए तो उसे बदलने में ज्यादा खर्च आता है। 80% तक चार्जिंग रखने से बैटरी की सेहत लंबे समय तक अच्छी रहती है। इससे उसकी लाइफ बढ़ती है और भविष्य में खर्च कम होता है। अगर कभी लंबी यात्रा करनी हो, तो 100% तक चार्ज करना ठीक है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में 80% का नियम अपनाना बेहतर माना जाता है।
होती है समय की बचत
EV में एक बात ये भी है कि, इसमें 80% तक बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है, (EV Charging Rules) लेकिन उसके बाद चार्जिंग की गति धीमी हो जाती है। इसलिए 80% चार्ज करने के बाद चार्जिंग बंद करने से समउ की भी बचत होती है। इसके अलावा चार्जिंग स्टेशन पर भीड़ कम रहती है और दूसरे लोग भी जल्दी अपनी गाड़ी चार्ज कर सकते हैं।
क्या है रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम?
EV Charging Rules: अधिकतर इलेक्ट्रिक वाहनों में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम होता है। जब आप ब्रेक लगाते हैं या गाड़ी धीमी करते हैं, तो यह सिस्टम ऊर्जा को वापस बैटरी में स्टोर करता है। अगर बैटरी पहले से 100% भरी हो, तो यह अतिरिक्त ऊर्जा स्टोर नहीं हो पाती। लेकिन अगर बैटरी 80% तक चार्ज हो, तो उसमें जगह (EV Charging Rules) बची रहती है और रीजनरेटिव ब्रेकिंग का पूरा फायदा मिलता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Jabalpur NH 45 Bridge Collapse: 400 करोड़ की लागत से बना एमपी का ये ब्रिज दूसरी दफा भरभराया, राहगीरों के लिए बना मौत का फंदा, ‘गारंटी पीरियड’ तक भी नहीं टिक सका
- Rahul Gandhi meets Mohammad Deepak: मुस्लिम ने नाम के सामने लिखा ‘बाबा’ तो मचा बवाल, इस हिंदू शख्स ने खुद मुसलमान बताकर टाल दी अनहोनी, अब राहुल गांधी ने की मुलाकात
- Bhopal Chakubaji Live Video: क्लब में पूल गेम खेल रहे थे युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए सबके होश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Facebook


