DEE Development Engineers Share: शुरू हो गई नई रैली! 173 करोड़ के बड़े ऑर्डर मिलते ही इस शेयर में 16% की तूफानी उड़ान, महज दो दिनों में 29% की उछाल

DEE Development Engineers Share: सोमवार को डीईई डिवेलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर 16% से ज्यादा बढ़कर 270.33 रुपये पर पहुंच गए। लगातार मिल रहे नए ऑर्डरों के कारण दो दिनों में शेयर करीब 29% चढ़ चुका है, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। (NSE: DEEDEV, BSE: 544198)

DEE Development Engineers Share: शुरू हो गई नई रैली! 173 करोड़ के बड़े ऑर्डर मिलते ही इस शेयर में 16% की तूफानी उड़ान, महज दो दिनों में 29% की उछाल

(DEE Development Engineers Share/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 23, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: February 23, 2026 4:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹173 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स से शेयर में उछाल
  • इंट्राडे में 16% से ज्यादा की तेजी
  • BHEL से 26 करोड़ रुपये का LoI

नई दिल्ली: DEE Development Engineers Share आज सोमवार को इंजीनियरिंग कंपनी DEE Development Engineers Ltd के शेयर रॉकेट की तरह उछल गए। बीएसई में इंट्राडे कारोबार के दौरान शेयर 16% से ज्यादा चढ़कर 270.33 रुपये तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी इस शेयर में मजबूत तेजी देखी गई थी। केवल दो दिनों में शेयर लगभग 29% बढ़ चुका है। कंपनी को हाल ही में कई बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 336.20 रुपये से नीचे है, जबकि 52 वीक लो 179.10 रुपये रहा है।

173 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट का असर (Impact of Large Contracts)

कंपनी को हाल के दिनों में करीब 173 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट्स मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, 88 करोड़ रुपये के जॉब वर्क ऑर्डर मिले हैं, जिनमें Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) की ओर से 26 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट शामिल है। यह ऑर्डर क्रिटिकल पाइपिंग कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा है। इसके अलावा 42 करोड़ रुपये का एक और लेटर ऑफ इंटेंट जॉइंट वेंचर से मिला है। कंपनी ने बताया कि घरेलू ऑर्डर्स एक साल के भीतर पूरा किया जाएगा।

इंटरनेशनल ऑर्डर भी मिले (International Order)

कंपनी की थाइलैंड स्थित सहायक इकाई DEE Piping Systems (Thailand) Co. Ltd. को अमेरिका के पावर सेक्टर OEM से 8 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है। इसमें 11 यूनिट्स HRSG पाइपिंग की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई शामिल है। यह ऑर्डर दिसंबर 2028 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पावर सेक्टर की एक बड़ी OEM कंपनी से भी लेटर ऑफ इंटेंट मिला है।

DEE Development Engineers Ltd – शेयर प्राइस डिटेल्स (23 फरवरी 2026)

विवरण आंकड़े
मौजूदा भाव ₹254.80
आज का बदलाव +₹24.29 (+10.54%)
ओपन प्राइस ₹241.26
दिन का हाई ₹270.33
दिन का लो ₹241.10
मार्केट कैप ₹1.73 हजार करोड़
P/E रेशियो 21.61
52 हफ्ते का हाई ₹336.20
52 हफ्ते का लो ₹179.10
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

शेयर का हालिया प्रदर्शन (Stock Performance)

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 40% से अधिक चढ़ चुके हैं। 23 जनवरी 2026 को शेयर 190.30 रुपये पर था, जो 23 फरवरी 2026 को बढ़कर 270.33 रुपये तक पहुंच गया। पिछले पांच दिनों में 25% और दो दिनों में 29% की तेजी आई है। एक साल में शेयर करीब 37% मजबूत हुआ है, जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत देता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।