17 हजार शिक्षकों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

17 हजार शिक्षकों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

17 हजार शिक्षकों की भर्ती, जल्द करें आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 14, 2018 11:20 am IST

भोपाल। एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड व्यापमं ने 17 हजार शिक्षक के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। उम्मीदवार 25 सितंबर से पहले इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन अप्लाई करने से पहले सारे डिटेल्स यहां पढ़ लें-

हाईस्कूल टीचर के पद के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को संबंधित सब्जेक्ट में सेकेंड डिविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। असके अलावा उसके पास बीएड या उसके समकक्ष डिग्री भी होनी चाहिए।इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग के बाद 36,200 ग्रेड पे के तौर पर दिया जाएगा इसके अलावा उसे दूसरे अलाउंस भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवार के लिए 500 रूपए और एससी-एसटी और ओबीसी उम्मीदवार के लिए 250 रुपए की फीस रखी गई है।उम्मीदवार एमपी व्यापमं की ऑफिशियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर जाकर डिटेल जान सकते हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में