रायपुर। व्हाट्सएप अपने फीचर्स से अक्सर यूजर्स को चौंकाता रहता है। आपको याद होगा कि कुछ समय पहले व्हाट्सएप ने ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ का ऑप्शन दिया था, जिसे देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन अब ऐसे लोगों की खुशी दुख में बदल सकती hai, क्योंकि आपका डिलीट किया गया मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ये भी पढ़े –सुषमा स्वराज्य ने लॉन्च किया mPassport Seva App कहीं भी बैठ बनवा सकते हैं पासपोर्ट
व्हाट्सएप पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ने के लिए आपको एक प्रोसेस फॉलो करना होगा। पहले आप अपने फोन के प्ले स्टोर में जाकर टाइप करें Notisave, इस एप्लीकेशन को इनस्टॉल कर Allow access to notification ऑप्शन को Allow करें और आगे के कुछ प्रोसेस फॉलो करें।
ये भी पढ़े –2 दिन के दौरे पर पहुंची अमेरिकी राजदूत निक्की हेली को भा गया भारत, ये कहा
Notisave ही नहीं बल्कि गूगल प्लेस्टोर पर कई एप्लीकेशन हैं, जो व्हॉट्सएप पर डिलीट किए गए मैसेज को फिर से पढ़ने का दावा करते हैं। यहां एक बात साफ कर दें कि ये एप्लीकेशन व्हॉट्सएप के नहीं बल्कि थर्ड पार्टी एप हैं, जिसे इस्तेमाल करने की इजाजत व्हॉट्सएप नहीं देता है।
वेब डेस्क, IBC24