आपके कैमरे में कौन सा लैंस लगता है ?

Ads

आपके कैमरे में कौन सा लैंस लगता है ?

  •  
  • Publish Date - November 20, 2017 / 01:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 12:46 PM IST

अाज के समय मार्केट में एेसे कई शानदार DSLR कैमरे मौजूद है जोकि फोटोग्राफी के स्तर को काफी अागे लेकर जा चुके है। इसके पीछे का कारण कैमरे में मौजूद शानदार लैंस का होना है। वहीं एक ही कैमरे में अलग-अलग लैंस का प्रयोग करके हम एक अच्छी फोटो का निर्माण कर सकते है। अाइए जानते हैं कैमरे में प्रयोग होने वाले लैंस के बारे में…

1. जूम लैंस

इसे एक ही लैंस में फोकल लैंथ की परिवर्तनशीलता करके प्रयोग किया जाता है इस लैंस को प्रयोग करके समय की बचत हो जाती है। लैंस को बदलना नही पड़ता है और ये लैंस सस्ता भी पड़ता है 30MM से 100MM तक के होते है.

2. टेलीफोटो लैंस    

ये दूरबीन की तरह काम करता है और ये अधिक नैरो लैंस होता है इसकी फोकल लैंथ 300MM अधिक होती है एंगल ऑफ विजन 8 डिग्री तक होता है, वहीं कुछ लैंस का 2000MM तक होता है.

3. माइक्रो लैंस

इसका प्रयोग सूक्ष्म चीजो के बडे प्रतिबिंब बनाने और अच्छी क्वालिटी की फोटो लेने मे प्रयोग किया जाता है.

4. नैरो लैंस 

इस लैंस की विशेषता यह है कि जब ऑब्जेक्ट दूर होता है तो इसका उपयोग किया जाता है। यह अधिक दूरी कवर करता है और कैमरे को जिसपर फोकस करते है यह लैंस उसी चीज को कवर करता है.

5. वाइड एंगल लैंस

यह लैंस ज्यादा एरिया कवर करता है और इसका प्रयोग फोटोग्राफर वहाँ करता है जहाँ उसके पास जगह कम होती है। वहीं वाइड एंगल लैंस और अल्ट्रा वाइड लैंस का प्रयोग प्रभाव बनाने के लिए भी किया जाता है.