(UGC NET Admit Card 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: UGC NET Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। देशभर के लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। वहां ‘UGC NET June 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी इसमें शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
UGC NET जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी लेकर जाना जरूरी है। यदि निर्देशों में कहा गया हो तो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाना आवश्यक हो सकता है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।