Love story of thailand couple
Love Story Of Thailand Couple: प्यार एक ऐसी चीज है जिसके आगे किसी का भी बस नहीं चलता। जब किसी को प्यार होता है तो वह कुछ भी नहीं देखता है। ऐसा ही एक मामला थाईलैंड में देखने को मिला है। जहां एक 19 साल के जवान लड़के को 56 साल की बूढ़ी औरत से प्यार हो गया। प्यार भी ऐसा कि लड़का बिल्कुल पागल हो गया। लड़के ने उस बुजुर्ग महिला से सगाई भी कर ली है और जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के तीन बच्चे भी हैं।
Love Story Of Thailand Couple: लड़के और एक बुजुर्ग महिला ने 37 साल की उम्र के अंतर के बावजूद थाईलैंड में सगाई कर ली, जिसने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी हैं। 19 वर्षीय वुथिचाई चंताराज अपनी 56 वर्षीय जनला नामुआंगराक मंगेतर से तब मिले, जब वह 10 वर्ष के थे। द मिरर के अनुसार, वुथिचाई पूर्वोत्तर थाईलैंड के सखोन नाखोन प्रांत में जनला के पड़ोसी थे। जनला नामुआंगरक ने अपने घर की सफाई के लिए चंताराज की मदद मांगी थी, और काम करने की प्रक्रिया के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। यह कपल बाद में एक रिश्ते में आ गया, और अब 37 साल की उम्र के अंतर के बावजूद दोनों दो साल से साथ हैं।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी क उम्मीदों पर खरा उतरे सीएम शिवराज, मिशन लाइफ में सहयोग देने के लिए करने जा रहे ये काम
Love Story Of Thailand Couple: वुथिचाई ने कहा कि मैं दो साल से जनला के साथ हूं। यह मेरे जीवन में पहली बार है जब मुझे लगा कि मेरे साथ कोई आराम से रह रहा है। बता दें कि वुथिचाई को लोग प्यार से तुंग नाम से भी बुलाते हैं। द मिरर से उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने उसका जर्जर घर देखा और खुद को बेहतर स्थिति में जीने में मदद करने के तरीकों के बारे में सोच रहा था। वह एक मेहनती महिला हैं और ईमानदार भी। मैं उसकी प्रशंसा करता हूं.’ इस बीच, कपल अपनी उम्र के अंतर के बारे में चिंतित नहीं हैं और न ही सार्वजनिक रूप से और साक्षात्कार के दौरान स्नेह दिखाने से कतराते हैं। वे एक-दूसरे को किस करते हैं और शहर में डेट पर बाहर जाते समय हाथ पकड़ते हैं।
Love Story Of Thailand Couple: जनला एक तलाकशुदा महिला है और उनके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच में हैं। जलना कहा कि वुथिचाई उसे फिर से युवा महसूस कराता है। जलना ने आगे कहा, ‘वुथिचाई मेरे लिए एक सुपरहीरो की तरह है। उन्होंने हर दिन मेरी मदद की। फिर जब वह बड़े हुए तो हमारे मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आने लगीं। मैं हैरान थी, क्योंकि मैं उसे बचपन से जानती हूं।’ वे जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें