भीख मांगकर गुजारा करने वाले युवक-युवती बने दूल्हा-दुल्हन, अस्पताल के सामने आग लगाकर लिए सात फेरे, खाई सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम

भीख मांगकर गुजारा करने वाले युवक-युवती बने दूल्हा-दुल्हन, अस्पताल के सामने आग लगाकर लिए सात फेरेBhikhari Dulhan ne Bhikhari Dulhe se ki Shadi

भीख मांगकर गुजारा करने वाले युवक-युवती बने दूल्हा-दुल्हन, अस्पताल के सामने आग लगाकर लिए सात फेरे, खाई सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम
Modified Date: June 29, 2023 / 02:31 pm IST
Published Date: June 29, 2023 2:31 pm IST

सुपौलः Bhikhari Dulhan ne Bhikhari Dulhe se ki Shadi आधुनिकता के इस दौर में लोग लव मैरिज करने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हर किसी का प्यार मुकम्मल नहीं होता। वैसे ये बात तो आपने सुना ही होगा कि श्न उम्र की सीमा हो न जन्म का बंधन’ये बातें अक्सर इश्क में पड़ा इंसान कहता है। आज ऐसा ही कुछ बिहार के सुपौल में देखने को मिला, जहां दो बुजुर्ग ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। सबसे हैरानी की बात तो दोनों दिव्यांग हैं और भीख मांगकर गुजारा करते हैं।

Read More: “अगर एक बाप की औलाद है तो जीत कर दिखा दें अपनी सीट”, कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, जानें किसे दी चुनौती 

Bhikhari Dulhan ne Bhikhari Dulhe se ki Shadi दरअसल, 54 वर्षीय दिव्यांग नथुनी यादव मधुबनी जिले के राजबलीगढ़ गांव का रहने वाला है। नथुनी शहर के निर्मली शहर में भीख मांगकर गुजारा कर रहा था। वहीं 50 वर्षीय गंगिया देवी औरंगाबाद जिले की निवासी है, वह भी निर्मली शहर में भीख मांगकर गुजारा कर रही थी। स्थानीय निवासी मधुबाला देवी ने बताया कि दिव्यांग नथुनी यादव निर्मली बाजार में भीख मांगकर गुजारा करता है। नथुनी की अब तक शादी नहीं हुई थी।

Read More: एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज पहन दिखाया हुस्न का जलवा, वीडियो देख मदहोश हुए फैंस 

वहीं 50 वर्षीय गंगिया देवी के पति का निधन हो गया था, उसकी शादी होने के 2 वर्ष बाद ही उसके पति नहीं रहे थे। गंगिया देवी बेसहारा थी और निर्मली में भीख मांगकर गुजारा करती है। जब इन दोनों के बारे में पता चला तो स्थानीय लोगों ने दोनों की शादी कराने का विचार किया। दोनों की शादी के बारे में चर्चा की और दोनों की राय ली गई। इस पर दोनों बुजुर्ग तैयार हो गए। इसके बाद बुधवार की देर रात दोनों की शादी की तैयारी समाज के लोगों ने की।

Read More: “कांग्रेस की सरकार बनते ही एक महीने के बाद कलेक्टर-अधिकारियों को उल्टा लटका दिया जाएगा” कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग दूल्हा और दुल्हन को नए कपड़े पहनाकर तैयार कराया। इसके बाद अस्पताल के मेन गेट पर ही कार्टन में आग जलाई और उसे हवन की तरह मानकर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। दूल्हा नथुनी यादव और दुल्हन गंगिया देवी ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्में पूरी कीं।

Read More: कुर्बानी से पहले पुलिस हिरासत में पहुंचा बकरा, अपराध कुछ नहीं फिर भी शिकंजे में, जानिए क्या है पूरा माजरा

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"