Rapido Driver Viral Post : Rapido राइडर ने माँगा नौकरी के लिए रेफरल, क्वालिफिकेशन सुनते ही सन्न रह गई महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रैपिडो ड्राइवर ने बताया कि उसने मैथमेटिक्स में बैचलर और मास्टर किया, B.Ed भी ली, लेकिन सरकारी नौकरी न मिलने के कारण आज वह रैपिडो चला रहा है। इस वीडियो ने शिक्षा और नौकरी की सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 08:12 PM IST

Rapido Driver Viral Post / Image Source : screengrab

HIGHLIGHTS
  • रैपिडो ड्राइवर के पास Maths में बैचलर और मास्टर डिग्री के साथ B.Ed भी है।
  • वर्षों तक सरकारी नौकरी की तैयारी करने के बाद भी सुरक्षित नौकरी नहीं मिली
  • वीडियो ने शिक्षा और करियर विकल्पों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

नई दिल्ली: Rapido Driver Viral Post अक्सर हमें यह यकीन दिलाया जाता है कि बड़ी डिग्रियां ही लाइफ सेटल करने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन होती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए रैपिडो ड्राइवर के वीडियो ने इस सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर साक्षी (@333maheshwariii) नाम की एक यूजर ने ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें रैपिडो ड्राइवर से हुई बातचीत ने सबको हैरान कर दिया। रैपिडो ड्राइवर ने मैथमेटिक्स में बैचलर और मास्टर किया, फिर B.Ed की डिग्री ली, लेकिन वर्षों तक सरकारी नौकरी की तैयारी करने के बाद अब वह लाइफ चलाने के लिए रैपिडो ड्राइवर बनने पर मजबूर हो गया है।

रपिडो ड्राइवर ने माँगा नौकरी के लिए रेफरल

19 फरवरी को, साक्षी (@333maheshwariii) नाम की एक ‘X’ यूजर ने सोशल मीडिया पर बाइक की पिछली सीट से ली गई रात की एक तस्वीर भी शेयर की साक्षी ने बताया कि काम खत्म करके घर लौटते समय उन्होंने एक रैपिडो बुक की थी। सफर के दौरान राइडर ने अचानक उनसे उनके काम के बारे में पूछा। जब साक्षी ने बताया कि वह जॉब करती हैं, तो उस व्यक्ति का दर्द छलक पड़ा। VIRAL VIDEO उसने अपनी मजबूरी जाहिर करते हुए बताया कि वह अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी बेहतर काम की तलाश में है और उसने साक्षी से अनुरोध किया कि क्या वे उसे कहीं नौकरी के लिए रेफर कर सकती हैं।

Maths में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन

जब साक्षी ने मदद करने के इरादे से उस राइडर की पढ़ाई के बारे में पूछा, तो उसकी सच्चाई जानकर वे दंग रह गईं। Rapido Driver Viral Post  उस शख्स के पास गणित (Maths) में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन (M.Sc) जैसी बड़ी डिग्रियां थीं और उसने B.Ed भी कर रखा था। इतना ही नहीं, सरकारी टीचर बनने का सपना लेकर उसने अपनी जिंदगी के कीमती 5-6 साल सिर्फ परीक्षाओं की तैयारी में लगा दिए, लेकिन किस्मत देखिए कि आज वही काबिल इंसान सड़क पर रैपिडो चलाने को मजबूर है।

साक्षी ने सोशल मीडिया पर उठाये सवाल

इस कड़वी हकीकत को दुनिया के सामने रखते हुए साक्षी ने व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने लिखा कि हम हमेशा छात्रों को यही सलाह देते हैं कि मेहनत से पढ़ो, डिग्रियां लो और अच्छी तैयारी करो तो लाइफ सेट हो जाएगी। लेकिन उस इंसान का क्या, जिसने सारे नियम माने, हर डिग्री हासिल की और सब कुछ सही किया, फिर भी उसके पास आज एक सुरक्षित नौकरी तक नहीं है?

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना नई दिल्ली में हुई, जहाँ सोशल मीडिया यूजर साक्षी (@333maheshwariii) ने वीडियो साझा किया।

रैपिडो ड्राइवर की शैक्षिक योग्यता क्या है?

उसके पास गणित (Maths) में बैचलर और मास्टर डिग्री है और उसने B.Ed भी की है।

इस वीडियो का मुख्य संदेश क्या है?

वीडियो यह दिखाता है कि केवल बड़ी डिग्रियां लेना पर्याप्त नहीं है; सही अवसर और नौकरी मिलना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।