नौकरानी के साथ इश्क लड़ा रहा था मालिक, पत्नी को लग गई भनक, फिर हुआ ऐसा कि…

नौकरानी के साथ इश्क लड़ा रहा था मालिक, पत्नी को लग गई भनक : Malik doing Romance with Naukrani, Wife Caught both in Red Handed

नौकरानी के साथ इश्क लड़ा रहा था मालिक, पत्नी को लग गई भनक, फिर हुआ ऐसा कि…

Boyfriend ne Girlfriend ke sath kiya ye kam

Modified Date: December 9, 2022 / 11:00 pm IST
Published Date: December 9, 2022 11:00 pm IST

नई दिल्लीः Malik doing Romance with Naukrani घर की महिला सफाईकर्मी से ही एक शादीशुदा शख्स का अफेयर चल रहा था। एक दिन अचानक इस बात की जानकारी शख्स की पत्नी को लग गई। इसके बाद पत्नी ने महिला सफाईकर्मी की जबरदस्त पिटाई कर दी। अब ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। मामला ऑस्ट्रेलिया का है। गोल्ड कोस्ट बुलेटिन की रिपोर्ट के मुताबिक, 45 साल की जैकलिन मैरी मॉरिस को पति के अफेयर के बारे में अगस्त में पता चला था। इसके एक हफ्ते बाद ही वह महिला सफाईकर्मी से जा भिड़ीं। खास बात यह भी है कि पति के साथ मॉरिस के दो बच्चे भी हैं।

Read More : प्रदेश के वन विभाग में हजारों पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें सैलरी और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया 

Malik doing Romance with Naukrani : 5 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई के दौरान साउथपोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में महिला सफाईकर्मी ने कहा कि वह गोल्ड कोस्ट में अपनी कार में किसी का इंतजार कर रही थीं। तभी मॉरिस वहां पहुंच गईं। और मॉरिस ने उन्हें गाली दी। जवाब में सफाईकर्मी ने भी गाली देते हुए कहा- मुझे तुम्हारे पति की जरूरत नहीं है। मॉरिस ने कोर्ट में दावा किया कि महिला सफाईकर्मी ने ही पहले उन्हें उकसाया था। मॉरिस ने बताया कि महिला ने उन्हें कहा था- तुम्हें ये सीखना चाहिए कि पति के साथ कैसे रोमांस करते हैं।

Read More : महज 25 हजार में शुरू करें ये शानदार बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई, जानें पूरी डिटेल

प्रोसिक्यूटर डॉन रीड ने कोर्ट को बताया कि इसके बाद मॉरिस ने महिला पर हमला बोल दिया। उन्होंने कार की खिड़की से ही कई बार महिला के चेहरे पर मुक्का मारा और फिर उनके बाल खींचे। इससे महिला के चेहरे पर चोट के कई निशान आ गए, उनके कुछ बाल भी उखड़ गए। कोर्ट में बताया गया कि इस हमले से एक हफ्ते पहले ही मॉरिस को पति और महिला सफाईकर्मी के अफेयर के बारे में पता चला था। महिला सफाईकर्मी इस परिवार के लिए करीब 4 साल से काम कर रही थीं।

Read More : छत्तीसगढ़ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन में छत्तीसगढ़ ने किया बेहतर काम, यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर मिलेगा सम्मान 

कोर्ट में बताया गया कि जब महिला सफाईकर्मी का मॉरिस से टेक्स्ट मैसेज पर आमना-सामना हुआ तो सफाईकर्मी ने मॉरिस के पति के कुछ मैसेज फॉरवर्ड किए। मॉरिस के पति ने महिला को कई सेक्शुअल मैसेज और न्यूड फोटो भी भेजा था। मॉरिस ने महिला सफाईकर्मी की पिटाई के आरोपों को स्वीकार कर लिया था। इधर मॉरिस अब भी पति के साथ ही रह रही हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।