कोरोना से बचने दूध विक्रेता ने बनाया अनोखा जुगाड़, देखिए कैसे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए देता है दूध

कोरोना से बचने दूध विक्रेता ने बनाया अनोखा जुगाड़, देखिए कैसे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए देता है दूध

कोरोना से बचने दूध विक्रेता ने बनाया अनोखा जुगाड़, देखिए कैसे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए देता है दूध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 7, 2020 1:26 pm IST

जोधपुर: ‘आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है’ ये कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन देखने को कम ही मिलता है। लेकिन लॉक डाउन के बीच राजस्थान में ऐसा देखने को मिला है। दरअसल कोरोना से बचने के लिए जोधपुर के एक दूध विक्रेता ने ऐसा जुगाड़ बनाया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Read More: जून-जुलाई के महीने में चरम पर होगा कोरोना, तेजी से बढ़ेगी संक्रमितों की संख्या, AIIMS के डायरेक्टर ने ​कही ये बड़ी बात…

ऐसा करने वाले दूध विक्रेता का नाम संजय गोयल है, संजय ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कोरोना से बचाव के लिए पनी बाइक पर एक पाइप लगा दिया। इसी के जरिए संजय अपने ग्राहकों को दूध देता है। इस तरीके से कोई किसी के संपर्क में नहीं आता है।

Read More: जब शराब के नशे में इस क्रिकेटर ने मैदान में ही खोल दिया था पैंट… फिर जो हुआ

बता दें कि शहर में घर-घर जाकर दूध बेचने का कार्य करने वाले लोग दिनभर में बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आते है। इनके माध्यम से कोरोना का फैलाव एक से दूसरे घर तक पहुंचने का खतरा सबसे अधिक बना रहता है। शहर में कुछ स्थान पर दूध वालों के संक्रमित होने के कारण इनके संपर्क में आए लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसे रोकने के लिए संजय गोयल ने अपनी बाइक पर एक लकड़ी की सहायता से पाइप बांध दिया। पाइप में एक तरफ दूध डालते ही दूसरे सिरे से वह निकल आता है। ऐसे में वे किसी के संपर्क में नहीं आते है।

Read More: भारत सरकार की इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप भी जीत सकते हैं 5 रातों का हॉलीडे पैकेज, जानिए पूरी डिटेल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"