हवा के एक झोंके से प्रेग्नेंट हो गई महिला, 15 मिनट बाद होने लगा दर्द, दिया बच्चे को जन्म

हवा के एक झोंके से प्रेग्नेंट हो गई महिला, 15 मिनट बाद होने लगा दर्द, दिया बच्चे को जन्म

हवा के एक झोंके से प्रेग्नेंट हो गई महिला, 15 मिनट बाद होने लगा दर्द, दिया बच्चे को जन्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: February 19, 2021 2:05 pm IST

इंडोनेशिया: हिंदी फिल्म का एक बड़ा मशहूर गाना है ‘गोलमाल है भाई सब गोलमाल है’, इन दिनों इस गाने की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि यूजर्स को सदियों पुराने इस गाने की यादा आज अचानक क्यों आने लगी। वाकया ही ऐसा है। दरअसल एक महिला ने दावा किया है कि वह हवा के झोंके से प्रेग्नेंट हो गई। इतना ही नहीं महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। है न हैरान करने वाली घटना, तो चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है?

Read More: CAA देश का कानून, केंद्र से कोई लेना-देना नहीं, पूरे भारत में होगा लागू- अमित शाह

मीडिया रिपोट्स के अनुसार इंडोनेशिया की 25 वर्षीय सीती जैनाह ने दावा किया है कि वह अपने लिविंग रूम में थी, तब उसके घर में हवा का झोंका आया और महज 15 मिनट बाद ही उसके पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद उसे हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। अब यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोनिल मंजूर! मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- बाबा रामदेव की कोरोना दवाई का हो सकता है उपयोग

हालांकि सिदुन के सामुदायिक क्लिनिक के निदेशक इमान सुलेमान की मानें तो यह संभावना है कि महिला अपने गर्भावस्था के बारे में अनजान थी और ऐसा तब तक होता है जब तक उसे लेबर पेन नहीं होता। हालांकि बच्ची के जन्म के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू करने के लिए सीती के घर का दौरा किया और सभी तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया।

Read More: प्याज की महंगाई ने निकाला आंसू! 50 रुपए किलो तक पहुंचे दाम,कब तक मिलेगी राहत?.. जानिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"