बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक का पिता बिना किसी को बताए घर से लापता हो गया था। पिता से बहुत प्यार करने वाला युवक अपने पिता के बिना बैचेन हो गया था। युवक ने सैकड़ों चक्कर थाने के लगाए, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को ज्यादा संजीदगी से नहीं लिया। पुलिस लगातार युवक को दिलासा देती रही, वह उसके पिता को तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी, DA में…
बता दें कि युवक का पिता बदायूं में जिला पंचायत राज विभाग में बतौर सफाईकर्मी काम करता है। इस मामले में विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। इस बीच युवक ने पिता को खोजने के लिए सरकारी विभाग में सूचना का अधिकार के तहत आवेदन पेश किया । पिता को खोजने के लिए युवक ने बदायूं के जिला पंचायत राज विभाग में RTI लगाई। आरटीआई से जानकारी मिली कि युवक के पिता के खाते से हर महीने वेतन का भुगतान हो रहा है। ये भी जानकारी मिली की लापाता कर्मचारी अब संभल जिले में रहता है। इस दौरान युवक जब पिता को ढूंढ़ते हुए वहां पहुंचा तो वह पिता के साथ अपनी पत्नी को देखकर भौंचक्का रह गया।
ये भी पढ़ें- लंकेश हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, आरोपी की जमानत याचिका पर …
बता दें कि पिता के गायब होने के बाद घर में खाने के लाले पड़ गए थे। पिता के लापता होते ही घर में उनकी सैलरी आनी बंद हो गई। जिससे घर में आर्थिक तंगी शुरू हो गई थी। वहीं पिता के लापता होने से काफी पहले युवक की पत्नी भी उसे छोड़कर वापस मायके चली गई थी। जिस समय (2016) युवक की शादी हुई थी, उस वक्त दोनों नाबालिग थे। करीब 6 महीने साथ रहने के बाद दोनों में अनबन हो गई और युवक की पत्नी मायके वापस लौट गई थी।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार को बड़ा झटका ! JDU के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने थामा राजद का दामन
वहीं जब युवक ने अपनी पत्नी को पिता के साथ रहते देखा तो वह भौंचक्का रह गया । दरअसल युवक की पत्नी और लापता हो चुके पिता (48 वर्ष) ने शादी कर ली थी। दोनों ने परिजनों से दूर अपनी अलग ही दुनिया बसा ली थी। पिता को अपनी पत्नी के साथ देखकर युवक का दिल टूट गया है। पिता को खोज रहे युवक ने अब अपने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें: अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संकट में ! समाज कल्याण मंत्री के इस्तीफे की पेशकश से बढ़ी हलचल