दिल्ली से लंदन तक बस से सफर होगा पूरा, 70 दिनों में 18 देशों से होकर गुजरना होगा

दिल्ली से लंदन तक बस से सफर होगा पूरा, 70 दिनों में 18 देशों से होकर गुजरना होगा

दिल्ली से लंदन तक बस से सफर होगा पूरा, 70 दिनों में 18 देशों से होकर गुजरना होगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 22, 2020 9:46 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली से लंदन जाने के लिए लोग हवाई जहाज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब आप सड़क के रास्ते भी दिल्ली से लंदन जा सकेंगे।

पढ़ें- शादी के एक साल बाद हो गया तलाक, नेता, वकील सहित 139 लोगों ने किया र…

गुड़गांव के निजी ट्रैवलर कंपनी ने 15 अगस्त को एक बस सर्विस लॉन्च की, जिसका नाम ‘बस टू लंदन’ है। इस बस के जरिए 70 दिनों में आप दिल्ली से लंदन पहुंच सकते हैं, वो भी सड़क के रास्ते और ये सफर एक तरफा होगा।

पढ़ें-पंजाब के तरनतारन में BSF ने 5 घुसपैठियों को किया ढेर, राइफल और पिस्टल बरामद

दरअसल दिल्ली निवासी तुषार और संजय मदान ,दोनों पहले भी सड़क के रास्ते दिल्ली से लंदन जा चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों ने 2017, 2018 और 2019 में ये सफर कार से तय किया था। उसी तर्ज पर इस बार 20 लोगों के साथ ये सफर बस से पूरा करने का प्लान किया है।

पढ़ें- इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं होगा गाड़ियों का इंश्योरेंस रिन्यू.. निय…

70 दिन के दिल्ली से लंदन के सफर में आपको 18 अन्य देशों से होकर गुजरना पड़ेगा। इन देशों में इंडिया, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिजस्तान ,उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम है।

 


लेखक के बारे में