CG Me Barish ka Alert: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Me Barish ka Alert: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Me Barish ka Alert: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Me Barish ka Alert | Photo Credit: AI

Modified Date: September 24, 2026 / 07:56 am IST
Published Date: September 24, 2026 7:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
  • बलरामपुर में सामान्य से 167.9% ज्यादा

रायपुर: CG Me Barish ka Alert देशभर में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन कई हिस्सों में झमाझम बरसात देखने को मिल रही है। (CG Weather Update Today) कई राज्यों में बरसात का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बात करें छत्तीसगढ की तो यहां बारिश की गतिविधियां अभी भी जारी है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ में अभी भी मानसून सक्रिय नजर आ रहा है और बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Me Barish ka Alert मौसम विभाग ने कई हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी की है। साथ ही रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बालोद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि इन हिस्सों में जमकर बारिश होगी।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब पिछले 6 घंटे में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। बुधवार सुबह 5:30 बजे यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से करीब 70 किमी दूर समुद्र में था। चक्रवात रात तक ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकराने की संभावना थी। यहीं वजह है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 सितंबर 2026 तक के बारिश के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मानसून का प्रभाव मिला-जुला देखने को मिल रहा है। राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों की औसत बारिश (1067.6 मिमी) का 95.3 प्रतिशत है। प्रदेश भर में औसतन स्थिति सामान्य के करीब नजर आ रही है, लेकिन जिलों के अनुसार आंकड़ों का विश्लेषण करें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की भारी असमानता साफ दिखाई देती है।

बलरामपुर में औसत से 167% अधिक बारिश

​उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिले में अब तक 1504.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो औसत का 167.9 प्रतिशत है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 135.0%, रायपुर में 123.9%, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.0%, महासमुंद में 118.7%, गरियाबंद में 116.2%, सूरजपुर में 110.1%, नारायणपुर में 109.7%, मुंगेली में 107.8%, बालोद में 105.1%, धमतरी में 104.8%, बलौदाबाजार में 103.7% और जांजगीर-चांपा में 100.2% बारिश दर्ज की गई है, जहां आंकड़े सामान्य या सामान्य से अधिक रहे हैं।

दूसरी ओर, राज्य के कई जिलों में मानसून की बेरुखी से सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है। सबसे कम बारिश कांकेर जिले में दर्ज की गई है, जहां सामान्य औसत की तुलना में मात्र 68.2% (985.9 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (70.0%), बेमेतरा (72.1%), सुकमा (72.6%), बीजापुर (74.1%), सरगुजा (75.6%), जशपुर (78.8%), कबीरधाम (80.6%), बस्तर (82.3%), कोंडागांव (83.2%), रायगढ़ (85.2%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (88.6%), कोरबा (89.7%), राजनांदगांव (90.7%), दंतेवाड़ा (91.2%), शक्ति (93.4%), बिलासपुर (93.6%), कोरिया (95.4%) और दुर्ग (95.9%) जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी कम रहा है।

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश (23 सितंबर) पर नजर डालें तो कोंडागांव में सर्वाधिक 41.7 मिमी, सुकमा में 33.5 मिमी, गरियाबंद में 32.0 मिमी, बस्तर में 30.2 मिमी, कांकेर में 23.1 मिमी, धमतरी में 22.0 मिमी और नारायणपुर में 21.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सूरजपुर और कोरिया जैसे जिलों में आज बारिश शून्य रही। राज्य के अन्य जिलों जैसे सरगुजा (0.3 मिमी), बलरामपुर (1.8 मिमी), जशपुर (0.1 मिमी), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (6.1 मिमी), रायपुर (4.6 मिमी), बलौदाबाजार (1.7 मिमी), महासमुंद (16.3 मिमी), बिलासपुर (0.9 मिमी), मुंगेली (1.4 मिमी), रायगढ़ (0.9 मिमी), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (6.3 मिमी), जांजगीर-चांपा (9.2 मिमी), शक्ति (5.6 मिमी), कोरबा (10.2 मिमी), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (1.7 मिमी), दुर्ग (2.3 मिमी), कबीरधाम (0.2 मिमी), राजनांदगांव (0.5 मिमी), मोहला-मानपुर (2.3 मिमी), खैरागढ़ (0.4 मिमी), बालोद (8.1 मिमी), बेमेतरा (0.9 मिमी), दंतेवाड़ा (11.5 मिमी) और बीजापुर (15.7 मिमी) में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। संपूर्ण राज्य के लिए आज का दैनिक औसत 9.5 मिमी दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।