CG Weather Update News: प्रदेश के लोगों गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
CG Weather Update News: प्रदेश के लोगों गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
CG Weather Update News | Photo Credit: IBC24
- बिलासपुर में तापमान 39.6°C तक पहुंच गया है
- अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 14.4°C दर्ज हुआ
- बस्तर संभाग में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है
रायपुर: CG Weather Update News मार्च का लगभग आधा महीना निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 16 मार्च को एक-दो स्थानों पर 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
इन हिस्सों में बारिश की संभावना
CG Weather Update News मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में हल्की बारिश होने और 30 से 40 की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिस कारण से तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।
सामान्य से ज्यादा तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि अभी राज्य का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर जिले का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियम पहुंच गया है। वहीं, अंबिकापुर का तापमान सबसे कम है। यहां बीते 24 घंटों में तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बस्तर संभाग में बारिश के अलर्ट और तेज हवाएं चलने के कारण राज्य के तापमान में गिरावट हो सकती है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Panna Woman Private Photos Viral: प्राइवेट तस्वीरों के बदले करता था संबंध की मांग, मना करने पर ऐसे लिया डिजिटल बदला, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही उगले खौफनाक राज
- Indians Arrest in UAE: संयुक्त अरब अमीरात में 19 भारतीय गिरफ्तार, जंग के बीच कर रहे थे ऐसा काम, इधर होर्मुज मुद्दे पर बातचीत को तैयार हुआ ईरान
- Vande Bharat: बंगाल में बजा चुनावी बिगुल, TMC का किला भेदने की तैयारी में भाजपा, क्या इस विधानसभा के चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर?

Facebook


