Ind vs Bangladesh Live Score Today: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अपना पहला टी20 शतक, शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने खड़ा किया विशाल स्कोर

Ads

Shafali Verma Today Batting Highlights: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अपना पहला टी20 शतक, शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने खड़ा किया विशाल स्कोर

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 11:57 AM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 12:16 PM IST

Ind vs Bangladesh Live Score Today: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अपना पहला टी20 शतक, शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने खड़ा किया विशाल स्कोर / Image: BCCI Women

HIGHLIGHTS
  • शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ा
  • भारत ने 20 ओवर में 195 रन बनाए
  • स्मृति मंधाना 4788 रन के साथ महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं

नई दिल्ली: Shafali Verma Today Batting Highlights एशियन गेम्स 2026 में आज महिला क्रिकेट स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग जोड़ी बनकर मैदान में उतरीं स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरूआत की। हांलाकि छठे ओवर की आखिरी गेंद पर नाहिदा अख्तर की बॉल पर स्मृति मंधाना आाउट होकर पवेलियन लौट गई, लेकिन शेफाली का खेल लगातार जारी रहा। वहीं, भारतीय ओपनर शेफाली ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 195 रन तक पहुंचा दिया।

शेफाली वर्मा पहला टी20 शतक

Shafali Verma Today Batting Highlights पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में बांग्लादेश के खिलाफ 195 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा शेफाली वर्मा 49 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनका T20I में पहला शतक है। वहीं, दूसरी ओपनर स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन जुटाए। इसके साथ ही मंधाना (4788) महिला टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स (4758) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी धमाकेदार पारी खेलते हुए 33 बॉल में 40 रन बनाए, उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके लगाए। इसके अलावा भारती फुलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। ऋचा घोष ने 4 गेंदों में दो रन बनाए और कमालिनी ने 10 बॉल में 3 रन का योगदान दिया।

भारत बनाम बांग्लादेश का स्कोरबोर्ड

बल्लेबाज आउट/स्थिति रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
स्मृति मंधाना सोभना मोस्तारी के हाथों कैच, नाहिदा अख्तर की गेंद पर 37 19 5 2 194.74
शैफाली वर्मा नाबाद 100 49 3 9 204.08
गुनालन कमलिनी राबेया खातून के हाथों कैच, संजिदा अख्तर मेघला की गेंद पर 3 10 0 0 30.00
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) निगार सुल्ताना द्वारा स्टंप, राबेया खातून की गेंद पर 40 33 6 0 121.21
रिचा घोष (विकेटकीपर) शोमा अख्तर के हाथों कैच, मरूफा अख्तर की गेंद पर 2 4 0 0 50.00
भारती फुलमाली नाबाद 9 5 0 1 180.00
अतिरिक्त रन 4

ये भी पढ़ें

Asian Games 2026 में भारत और बांग्लादेश के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने कितने रन बनाए?

शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए।

Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने कितने छक्के लगाए?

शेफाली वर्मा ने अपनी शतकीय पारी में 9 छक्के लगाए।

Asian Games 2026 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कितने रन बनाए?

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा।

Asian Games 2026 में स्मृति मंधाना ने कितने रन बनाए?

स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Asian Games 2026 में स्मृति मंधाना ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

स्मृति मंधाना 4788 रन के साथ महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं।