CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में कमी देखने को मिल रही है। तापमान में कमी आने के चलते एक बार फिर से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी देते हुए बताया कि, अगले तीन (CG Weather Update Today) दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
CG Weather Update Today: वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले सात दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने के आसार है। यही वजह है कि, दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड के असर में कमी महसूस होने लगेगी। रायपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को शहर में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। (CG Weather Update Today) उस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
CG Weather Update Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम दर्ज हुआ। दिनभर (CG Weather Update Today) आसमान साफ रहा और वर्षा दर्ज नहीं की गई। हवा की रफ्तार बेहद धीमी, लगभग 1 किमी प्रति घंटा रही।
CG Weather Update Today: वहीं प्रदेश के सबसे गर्म जिले की बात की जाए तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जिससे वहां अभी भी ठंड का असर बना हुआ है। बिलासपुर, जगदलपुर (CG Weather Update Today) और राजनांदगांव सहित अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-