All Schools Closed News Today: सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का ऐलान, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों अचानक लिया गया ये फैसला?
All Schools Closed News Today: सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का ऐलान, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों अचानक लिया गया ये फैसला?
All Schools Closed News Today | Photo Credit: AI
- आज सभी स्कूल बंद
- आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान
- जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
देहरादून: All Schools Closed News Today देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। कई हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिला है, कई जगहों पर बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब इसका असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रही है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूलों को बंद (All School Closed Today) करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं उत्तराखंड में भी इस समय बारिश का कहर जारी है। यहां मौसम विभाग ने आज यानी 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी कर दिया है।
सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान
All Schools Closed News Today मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में अगले 24 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गई है। हालात को देखते हुए अब स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है। जनपद चमोली में आज यानी 20 जुलाई को सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
जारी आदेश के अनुसार, आज सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी दे दी गई है। आदेश में कहा गया है कि जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं दिनाक 20.07.2026 को कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान के कम में छात्र-छात्राओ की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20.07.2026 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।
सख्त अनुपालन के निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को जनपद चमोली में सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। pic.twitter.com/ShgRTmiNby
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) July 19, 2026
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


