तोक्यो, 20 सितंबर (भाषा) भारत के ऋषभ दास ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में रविवार को यहां तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
ऋषभ ने 54.85 सेकंड का समय लिया, जो दूसरे स्थान पर रहे जापानी तैराक हिदेकाजु ताकेहारा से 0.63 सेकंड और हीट में शीर्ष पर रहे चीन के एशियाई रिकॉर्ड धारक जू जियायु (52.63 सेकंड) से 2.22 सेकंड अधिक था।
इस स्पर्धा में भाग ले रहे दूसरे भारतीय खिलाड़ी उत्कर्ष पाटिल 56.19 सेकंड के समय के साथ 12वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए। ऋषभ अब सोमवार को फाइनल में उतरेंगे।
इस बीच पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी। भारत के बेनेडिक्शन बेनिस्टन 50.25 सेकंड के समय के साथ 12वें, जबकि आकाश मणि 50.85 सेकंड के समय के साथ 23वें स्थान पर रहे।
भाषा
पंत
पंत