CG Weather Update Today: प्रदेश में अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग का अनुमान है कि, आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।
CG Weather Update Today/ Image Source: IBC24 Customized
- मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
- मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।
- राजधानी समेत कई जिलों में रविवार रात भी हुई है झमाझम बारिश।
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में बीते तीन दिनों से रात में जमकर बारिश हो रही है। रात में बारिश होने के चलते मौसम में ठंडक तो आ रही है, लेकिन दिन में भीषण धुप पड़ने के चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राज्य दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में रविवार रात को भी जमकर बारिश हुई है। वहीं अब मौसम विभाग का अनुमान है कि, आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में अगले चार दिनों तक होगी बारिश
CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो सकती है। प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई अन्य जिलों में 18 से 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।
घर से बाहर ना निकले लोग
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने आगे बताया कि, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफ़ान भी चल सकता है। आंधी-तूफ़ान और बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले और बारिश के समय पेड़ या खुली जगह पर ना रहे।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Heavy rain alert in Chhattisgarh for next 4 days
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm