CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट हुआ जारी, जानें आपके इलाके का हाल
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24 File Photo
- छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।
- राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में रोजाना बारिश हो रही है।
- मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में रोजाना बारिश हो रही है। रोजाना हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुससार, उत्तर छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सरगुजा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
अंबिकापुर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
CG Weather Update Today: वहीं पिछले 24 घंटे में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है। आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में तापमान एक से दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Heavy rain alert issued in more than 25 districts of Chhattisgarh
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm