CG Weather Update : कल कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, जानें यहां
CG Weather Update: कल कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, जानें यहां
MP-CG Weather Update। Photo Credit: File
CG Weather Update: पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। बात करें छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव इलाके की तो यहां आज फिर मौसम में बदलाव आया है। बगीचा, सन्ना और पंडरापाठ के पहाड़ी क्षेत्र में तेज हवा अंधड़ के साथ जमकर बारिश हुई है।
Read More: National Education Policy in CG: छत्तीसगढ़ में इस दिन से लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया ऐलान
बताया जा रहा है, कि बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, बेमौसम बरसात से फसल को नुकसान भी पहुंच रहा है। बता दें कि सर्द हवाओं से बगीचा अंचल में ठंड में बढ़ोतरी देखी गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं के आगमन के वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है।
Read More: Travel Allowance : मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी, कॉलेज छात्राओं को मिलेगा ट्रैवल अलाउंस, सालाना मिलेंगे इतने हजार रुपए
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 38 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। फिलहाल, अभी मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है।

Facebook


