Weather Update News: मौसम की दोहरी मार! कड़ाके की ठंड के बीच 26 दिसंबर तक होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
Weather Update News: मौसम की दोहरी मार! कड़ाके की ठंड के बीच 26 दिसंबर तक होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
Weather Update News | Photo Credit: IBC24
- उत्तर भारत में ठंड और बारिश से जनजीवन प्रभावित
- केरल में 23-26 दिसंबर तक भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट
- हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
नई दिल्ली: Weather Update News देश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में ठंड की वजह से यहां लोग घरों पर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के बीच कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर थमा नहीं है। कई क्षेत्रों में अभी भी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Weather Update News केरल में कैसा रहेगा मौसम?
आपको बता दें कि केरल में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां मौसम विभाग ने 23, 24, 25 और 26 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है। बता दें कि सबसे पहले मानसून केरल में एंट्री की थी। अब केरल में मौसम नया रूप दिखाएगा।
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी ताबड़तोड़ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 23, 24, 25 और 26 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ जगहों पर बर्फबारी की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि मानसून के जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए बारिश पर ब्रेक लगा, लेकिन कुछ दिन पहले ही राज्य में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vivo X200: Amazon ने Vivo X200 पर 14,500 रुपये का बंपर डिस्काउंट! कीमत में ऐसी गिरावट देखकर विश्वास करना मुश्किल!
- Kanker Dharmantaran News: कांकेर में क्रिसमस से पहले चर्च लीडर ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- शव दफनाने को लेकर बवाल करने की पहले ही थी तैयारी

Facebook


