Self Lockdown in Kerela State: इस राज्य में सेल्फ-लॉकडाउन का ऐलान.. सरकार की अपील सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नहीं निकले घरों से बाहर, आखिर क्या है वजह

Self Lockdown in Kerela State: केरल में हीटवेव अलर्ट, सीएम पिनाराई विजयन ने दोपहर में सेल्फ लॉकडाउन जैसी सावधानी बरतने की अपील

Self Lockdown in Kerela State: इस राज्य में सेल्फ-लॉकडाउन का ऐलान.. सरकार की अपील सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नहीं निकले घरों से बाहर, आखिर क्या है वजह

Self Lockdown in Kerela State || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 24, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: April 24, 2026 11:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केरल में हीटवेव के बीच सीएम की दोपहर में घर में रहने की अपील
  • पलक्कड़, कोल्लम, त्रिशूर में IMD ने जारी की चेतावनी
  • सरकार ने आउटडोर गतिविधियों और कार्यक्रमों पर लगाई रोक

तिरुवनंतपुरम: केरल में तेज़ गर्मी की लहर के बीच मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच घर में रहने की अपील की है। (Self Lockdown in Kerela State) उन्होंने इसे कोविड जैसे स्वैच्छिक “सेल्फ-लॉकडाउन” की तरह अपनाने को कहा, ताकि लोग तेज़ धूप और गर्मी से बच सकें। यह अपील भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पलक्कड़, कोल्लम और त्रिशूर जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी करने के बाद की गई है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और नमी अधिक होने से गर्मी और ज्यादा महसूस हो रही है।

क्या है आम लोगों के लिए CM की अपील?

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक तेज़ गर्मी में रहने से सनस्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, यहां तक कि जान का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से गैर-ज़रूरी बाहर निकलने और काम से बचने की सलाह दी और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा।

स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर, पानी छाया के इंतज़ाम

सरकार ने एहतियात के तौर पर दोपहर में सार्वजनिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियां, परेड और आतिशबाजी पर रोक लगा दी है। साथ ही, आउटडोर काम करने वालों के लिए काम के समय में बदलाव किया गया है और मजदूरों के लिए पानी, छाया और आराम की व्यवस्था की जा रही है। (Self Lockdown in Kerela State) स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस सेवाएं तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकायों, स्वयं सहायता समूहों और लोगों से पानी और छाया की व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने जानवरों का भी ख्याल रखने और उन्हें पानी व छांव देने की बात कही है।

देशभर में कहर बरपा रहा है लू

गौरतलब है कि, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बुधवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अप्रैल को लू की स्थिति देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश (23-26 अप्रैल), राजस्थान (24-26 अप्रैल), मध्य प्रदेश (23-26 अप्रैल), विदर्भ और छत्तीसगढ़ (24-27 अप्रैल) तथा गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड (22-23 अप्रैल) के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। लू की चेतावनी तब की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 या 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, या वास्तविक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर जाए।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown