Weather news Today: आग उगल रहा सूरज, तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
Weather news Today: आग उगल रहा सूरज, तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

Weather news Today
- बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान: 46.8°C दर्ज, सामान्य से 4.7°C अधिक
- पूर्वी राजस्थान के झालावाड़ और भीलवाड़ा में कुछ स्थानों पर वर्षा, गंगधार में 4.0 मिमी।
- बृहस्पतिवार को कई जिलों में लू और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना।
जयपुर: Weather news Today राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर मे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में झालावाड़ व भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा गंगधार (झालावाड़) में 4.0 मिमी हुई जबकि बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहा।
Weather news Today वहीं इस दौरान राज्य के जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग के कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है तथा आगामी 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन/वज्रपात, हल्की वर्षा होने व 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "राजस्थान में सबसे अधिक तापमान" बाड़मेर में दर्ज किया गया, जो 46.8 डिग्री सेल्सियस था।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Temperature in Barmer, Rajasthan crossed 45 degrees
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm