Gwalior lumpy virus: इस जिले में खतरनाक बीमारी का कहर, गौशाला में अचानक 16 गायों की मौत, मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Ads

Gwalior lumpy virus: इस जिले में खतरनाक बीमारी का कहर, गौशाला में अचानक 16 गायों की मौत, मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 08:01 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 08:02 AM IST

Gwalior lumpy virus | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • वृंदावन गौशाला में लंपी वायरस
  • 16 गोवंश की मौत
  • 42 मौतें आइसोलेशन सेंटर में

ग्वालियर: Gwalior lumpy virus मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का मामला लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इसकी चपेट में आने से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। (Lumpy Skin Disease Gwalior) बताया जा रहा है कि ग्वालियर में अब तक 16 गोवंश की मौत हो चुकी है, जबकि आइसोलेशन सेंटर में भी 42 गोवंश की मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल

Gwalior lumpy virus मिली जानकारी के अनुसार, मामला रतनगढ़ स्थित वृंदावन गौशाला का है। जहां लंपी वायरल की चपेट में आने से 16 गोवंश की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों को लेकर सनातन सेना ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि बीमार गोवंश को समय पर इलाज और जरूरी देखभाल नहीं मिलने की वजह से उनकी हालत बिगड़ रही है।

बीमार गायों को सेंटर तक पहुंचाने के लिए बढ़ाई गाड़ियां

मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कदम उठाए हैं। बीमार गायों को आइसोलेशन सेंटर तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था बढ़ाई गई है।वहीं नगर निगम के उप आयुक्त का कहना है कि रोजाना गौशाला जाकर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है और बीमार गोवंश के इलाज और देखभाल पर नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

लंपी वायरस से कितनी मौतें हुई हैं?

ग्वालियर में गौशाला में 16 और आइसोलेशन सेंटर में 42 मौतें।

मामला कहाँ का है?

रतनगढ़ स्थित वृंदावन गौशाला, ग्वालियर।

सनातन सेना ने क्या आरोप लगाया है?

बीमार गोवंश को समय पर इलाज और देखभाल नहीं मिलने का।