Greater Noida Owl Attack | Photo Credit: AI
नोएडा: Greater Noida Owl Attack उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोसाइटी में उल्लुओं ने उत्पात मचाया है। (owl terror in Greater Noida) बताया जा रहा है कि 7 खूंखार उल्लू ने लोगों पर पिछले तीन दिनों से हमला कर रहे हैं, जिससे लोग परेशान हो गए हैं। खबर सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने एक्शन लिया है और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
Greater Noida Owl Attack जानकारी के अनुसार, मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी का है। निवासियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में उल्लू करीब आधा दर्जन लोगों को अपना निशाना बना चुके थे। बताया गया कि उल्लू अचानक ऊपर से आकर लोगों पर हमला कर रहे थे। हमले के दौरान कई लोगों के सिर और शरीर पर चोंच से चोट लगी। कुछ लोगों के सिर से खून तक निकल गया।
इस हमले से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग के टीम को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया है। अब सभी उल्लुओं को सोसाइटी से करीब 10 किलोमीटर दूर सूरजपुर वेटलैंड में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, उल्लुओं को सूरजपुर वेटलैंड में छोड़ा जाएगा, जो सोसाइटी से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लुओं के लोगों पर हमला करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। निवासियों के मुताबिक, करीब तीन दिनों में चार से पांच लोग उल्लुओं के हमले में घायल हुए। इसके बाद सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल बन गया था।
निवासियों का कहना था कि उल्लू रात के समय ज्यादा सक्रिय होते थे। पार्किंग, लॉबी या सोसाइटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर वे अचानक ऊपर से हमला कर देते थे। बताया गया कि हमले के दौरान उल्लू पंजों और चोंच से वार करते थे।
ग्रेटर नोएडा में इंसानों पर हमला करने वाले 7 खूंखार उल्लू गिरफ्तार!
ग्रेटर नोएडा में लोगों को निशाना बनाकर उन्हें घायल करने वाले 7 उल्लुओं को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है!
ये उल्लू कई लोगों के सिर पर हमला कर चुके थे। इस अनोखी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है… pic.twitter.com/Zf1UXbwASH
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) September 14, 2026