CG Weather Update : प्रदेश के इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों मानसून ने दस्तक दी थी। वहीं अब मानसून पूरे प्रदेश में सक्रीय हो गया है।

CG Weather Update : प्रदेश के इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Weather

Modified Date: June 30, 2024 / 07:05 am IST
Published Date: June 30, 2024 7:05 am IST

रायपुर : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों मानसून ने दस्तक दी थी। वहीं अब मानसून पूरे प्रदेश में सक्रीय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खील उठे हैं और वे अपने खेती के काम में जुट गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश मे हो रही बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आई गिरावट के चलते प्रदेश की जनता को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma Retire t-20: कप्तान रोहित शर्मा ने T-20 क्रिकेट को कहा अलविदा.. कोहली ने भी किया संन्यास का ऐलान.. जश्न के बीच निराश हुए फैंस

इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

CG Weather Update : मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज दिन भर घने बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, जगदलपुर, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, बलौदाबजार, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग समेत अन्य जिलों के लिए भारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जाकररी के अनुसार कल प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान वाला जिला बलरामपुर-रामानुजगंज रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में कल 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.