Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल इन हिस्सों में होगी बारिश! पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल इन हिस्सों में होगी बारिश! पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल इन हिस्सों में होगी बारिश! पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 13, 2026 / 07:41 am IST
Published Date: February 13, 2026 7:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • IMD ने 14 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया
  • हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सूखा मौसम रहेगा
  • कश्मीर में कोल्ड वेव से राहत, लेकिन तापमान अब भी शून्य से नीचे

नई दिल्ली: फरवरी का आधा महीना लगभग बीत चुका है। इसके बावजूद ठंड का सिलसिला जारी है। हालांकि कुछ राज्यों में ठंड का असर कम हुआ, लेकिन कई हिस्सों में ठंड वापस लौट रही है, तो वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक कई हिस्सों में बारिश का (Weather Update Today) अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, ईस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, साउथ उत्तर प्रदेश, साउथ बिहार, झारखंड और दूसरे इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।

(Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 13 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 14 फरवरी के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है।

हिमाचल में सूखा मौसम

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 15 फरवरी तक इलाके में सूखा मौसम रहने का अनुमान लगाया है। कश्मीर में कोल्ड वेव की बात करें तो, कश्मीर में कोल्ड वेव से कुछ राहत मिली, लेकिन शनिवार को पूरी घाटी में मिनिमम टेम्परेचर फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे रहा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।