Weather Update News: फिर बदलेगा मौमस का मिजाज, इन राज्यों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Weather Update News: फिर बदलेगा मौमस का मिजाज, इन राज्यों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 07:13 AM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 07:13 AM IST

Weather Update News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा
  • उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है
  • महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा

नई दिल्ली: Weather Update News देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

तमिलनाडु और केरल में बारिश

Weather Update News मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की गई है।

बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना

इसके अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां हल्की बारिश की संभावना जताई है। 23 और 24 फरवरी को ओडिशा के कुछ इलाकों में भी गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम कैसा रहेगा?

अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद के 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगले 2 दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-

क्या उत्तर भारत में ठंड खत्म हो रही है?

हाँ, दिन में तापमान बढ़ रहा है और ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी संभव है।

दक्षिण भारत में बारिश कब तक रहेगी?

तमिलनाडु, केरल और माहे में 21–22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र में तापमान क्यों बदल रहा है?

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान पहले बढ़ेगा और फिर घटेगा, यह मौसमी बदलाव का हिस्सा है।