CG-MP Weather Update : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में करवट लेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

CG-MP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अक्टूबर महीने के मध्य से ठंड की आहट आने की भविष्यवाणी की थी।

CG-MP Weather Update : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में करवट लेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Today Weather Update

Modified Date: October 14, 2024 / 10:16 pm IST
Published Date: October 14, 2024 10:16 pm IST

नई दिल्ली : CG-MP Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अक्टूबर महीने के मध्य से ठंड की आहट आने की भविष्यवाणी की थी। आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर भारत में ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा। इसी के साथ कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कल यानी 15 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : CG Ki Baat: सूरजपुर में ‘सिस्टम’ हिला!, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था कटघरे में क्यों?, सूरजपुर में हुई हिंसा के लिए असली जिम्मेदार कौन? 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG-MP Weather Update :  मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कल 15 अक्टूबर को तमिलनाडु, कोस्टल आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कोस्टल कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.